मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

किशनगंज पुलिस में दो दारोगा निलंबित, कई थानों में फेरबदल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
किशनगंज पुलिस में दो दारोगा निलंबित, कई थानों में फेरबदल

किशनगंज। जिले में पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार लगातार सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।एक ओर जहां लापरवाही और कथित दुर्व्यवहार के आरोप में दो पुलिस पदाधिकारियों पर गाज गिरी है, वहीं दूसरी ओर कई थानों में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति और दारोगाओं का तबादला किया गया है।गर्वनडंगा थाना में पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति के साथ कथित मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रक्षिशु पुलिस अवर निरीक्षक नितेश कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं बीएचजी 410684 छठूलाल राय को पुलिस केंद्र वापस भेजते हुए उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02 मंगलेश कुमार सिंह को सौंपी गई है।इसी क्रम में किशनगंज थाना में संपत्ति मूलक कांडों की समीक्षा के दौरान अनुसंधान में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर पुलिस अवर निरीक्षक आनंद मोहन को भी निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि गृहभेदन और मोटरसाइकिल चोरी जैसे मामलों में निर्धारित विधिक अवधि समाप्त होने से पहले ही खानापूर्ति करते हुए अंतिम प्रतिवेदन समर्पित कर दिया गया। इस मामले में अंचल पुलिस निरीक्षक और थानाध्यक्ष से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी बड़ा फेरबदल किया गया है। कोचाधामन थाना अनुसंधान इकाई में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक गंगा प्रसाद गुप्ता को पाठामारी थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि किशनगंज थाना अनुसंधान इकाई में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक शंखराज कर्ण को पौआखाली थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा साइबर थाना से पुलिस अवर निरीक्षक रविशंकर कुमार, जियापोखर थाना से पुलिस अवर निरीक्षक प्रीति कुमारी तथा पाठामारी थाना से पुलिस अवर निरीक्षक मणि पासवान का तबादला कर किशनगंज थाना की अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया है।एसपी संतोष कुमार ने स्पष्ट कहा है कि पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदंडता या भ्रष्ट आचरण के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और दोषी पाए जाने वाले किसी भी पुलिस कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।हिन्दुस्थान समाचार/धर्मेन्द्र सिंह

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें