मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:40 · नई दिल्ली संस्करण

आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, अजीत अमर के पैतृक घर पर छापा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, अजीत अमर के पैतृक घर पर छापा

सीवान।सारण जिले के तत्कालीन शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) अजीत अमर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने शुक्रवार को कार्रवाई की। ईओयू की टीम ने सीवान जिले के महाराजगंज प्रखंड के रानीबारी गांव स्थित उनके पैतृक मकान समेत कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर तलाशी शुरू की।बिहार पुलिस मुख्यालय के आर्थिक अपराध प्रभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अजीत अमर के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 17/26, दिनांक 06 अगस्त 2026 को दर्ज किया गया है। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत दर्ज किया गया है। मामले में विशेष न्यायालय निगरानी, उत्तर बिहार, मुजफ्फरपुर से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद कार्रवाई की गई।ईओयू के अनुसार, सत्यापन के क्रम में अजीत अमर के विरुद्ध 62 लाख 20 हजार 550 रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रथमदृष्टया साक्ष्य मिला है। यह संपत्ति उनकी ज्ञात आय से करीब 72.35 प्रतिशत अधिक बताई गई है।इसी के आधार पर शुक्रवार को ईओयू की अलग-अलग टीमों ने चार स्थानों पर तलाशी शुरू की। इनमें सीवान जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र स्थित पैतृक/निजी मकान, सहरसा नया बाजार स्थित किराये का आवास, सहरसा स्थित सरकारी कार्यालय कक्ष तथा छपरा के गंडक कॉलोनी स्थित सरकारी आवास शामिल हैं। सीवान के रानीबारी स्थित पैतृक मकान पर पहुंची ईओयू की टीम ने घर के विभिन्न हिस्सों में दस्तावेजों और संपत्ति से संबंधित कागजात की जांच शुरू की।कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही। ईओयूकी ओर से बताया गया है कि सभी ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई पूरी होने के बाद बरामदगी और जांच से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल सीवान में अजीत अमर के पैतृक घर पर चल रही ईओयू की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें