मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में ईस्ट डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में ईस्ट डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक संभावित आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया गया।

जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए स्पेशल स्टाफ को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में एसीपी ऑप्स पवन कुमार की निगरानी में इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम में एसआई अमन, हेड कांस्टेबल विनीत, विशाल, नरेश और कांस्टेबल सनोज शामिल थे, जो लगातार जमीनी और डिजिटल स्तर पर निगरानी कर रहे थे।

पिछले 24 घंटों के दौरान सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से टीम को अहम इनपुट मिला कि कुछ संदिग्ध युवक अवैध हथियारों के साथ इलाके में घूम रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत एक रणनीतिक जाल बिछाया। इसके बाद एक सफेद फोर्ड इकोस्पोर्ट कार में सवार दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक बटन वाला चाकू बरामद हुआ।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी किसी अपराध को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते इनके नापाक इरादे नाकाम हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल उर्फ टुस्सू (20), निवासी त्रिलोकपुरी, और अनुराग उर्फ बुद्धि (21), निवासी कल्याणपुरी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पांडव नगर थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 87/26, दिनांक 30 मार्च को दर्ज कर ली है।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है।

साथ ही, आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच की जा रही है। अवैध हथियारों की सप्लाई चेन का भी पता लगाया जा रहा है और सप्लायर की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें