मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: स्नैचर सोमवीर उर्फ सोमबीर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: स्नैचर सोमवीर उर्फ सोमबीर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सक्रिय स्नैचर और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित अपराधी सोमवीर उर्फ सोमबीर (26) को गिरफ्तार किया है। त्रिलोकपुरी इलाके से आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से लूट, स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 14 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दरअसल, क्राइम ब्रांच की एआरएससी टीम को 20 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी सोमवीर चोरी की मोटरसाइकिल पर त्रिलोकपुरी मार्केट के पास अपने साथियों से मिलने आने वाला है और किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है।

सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर केके शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें एसआई मोहित यादव, एसआई अमित कुमार, एएसआई मोहम्मद तलीम, एएसआई श्याम सिंह, हेड कांस्टेबल महेश, सुनील, रविंदर, कांस्टेबल सुमित कुमार और महिला कांस्टेबल नीशू शामिल थे। पूरी कार्रवाई एसीपी संजय कुमार नागपाल की निगरानी में की गई।

पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोटरसाइकिल थाना वेलकम इलाके में दर्ज एफआईआर नंबर 023966/25 से चोरी की पाई गई।

वहीं, एक मोबाइल फोन ई-एनसीआर नंबर 1999999/24, क्राइम ब्रांच दिल्ली से चोरी का निकला, जबकि दूसरे मोबाइल की जांच जारी है।

पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि आरोपी थाना कल्याणपुरी के दो मामलों में वांछित चल रहा था।

इनमें स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। दोनों मामलों में अदालत द्वारा उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए जा चुके थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और फिलहाल त्रिलोकपुरी में रह रहा था।

पुलिस के मुताबिक सोमवीर मूल रूप से कल्याणपुरी का रहने वाला है और आर्थिक तंगी के कारण 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वह अपने पिता के साथ सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करता था। इसी दौरान वह इलाके के आदतन अपराधियों के संपर्क में आया और धीरे-धीरे लूट, स्नैचिंग और चोरी जैसी वारदातों में शामिल हो गया। वर्तमान में वह सफाई कर्मचारी और ऑटो चालक का काम कर रहा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें