मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

राजकोट में नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, बस और टैंकर टक्कर से 4 की मौत, 10 लोग घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजकोट में नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, बस और टैंकर टक्कर से 4 की मौत, 10 लोग घायल

राजकोट। गुजरात के राजकोट में एक दर्दनाक हादसे में कम से कम 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि लगभग 10 लोग घायल हुए हैं। यह घटना चोटिला-राजकोट नेशनल हाईवे पर हुई, जहां टैंकर से टकराने के बाद एक बस में आग लग गई। आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, चोटिला तालुका के सांगाणी गांव के पास डामर से भरे टैंकर का टायर फटा था, जिससे वह अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान, वहां से गुजर रही एक ट्रैवल्स बस उससे टकरा गई। टक्कर के बाद शॉर्ट सर्किट होने से बस में आग लग गई और चीख पुकार मच गई।

आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

अफरातफरी में बस से लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक कुछ लोग आग की चपेट में आ गए। आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। हालांकि, कुछ ही देर में बस जलकर राख हो चुकी थी। बताया गया है कि यह बस अहमदाबाद से राजकोट जा रही थी, जिसमें करीब 40 यात्री सवार थे। अधिकतर लोगों को बचा लिया गया।

सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी थी और करीब 10 लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इसके साथ ही, मृतकों के शवों को कब्जे में लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को आगे के इलाज के लिए राजकोट सिविल अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि मृतकों के शव चोटिला रेफरल अस्पताल में रखे गए हैं। हालांकि, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हुई है।

इससे पहले, बुधवार को तमिलनाडु के तिरुप्पुर में कार और लॉरी की टक्कर में छह लोग मारे गए। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना वेल्लाकोविल में करूर राष्ट्रीय राजमार्ग पुलिस चौकी के पास तब हुई, जब अधिकारी सड़क के बीच में लगे डिवाइडर से टकराई एक लॉरी को हटाने में लगे हुए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें