मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

हरिद्वार से जयपुर लौट रही बस बीस फीट नीचे गिरकर पलटी, एक की मौत, 21 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

दौसा,। दौसा जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार

सुबह बडा हादसा सामने आया है। यहां बांदीकुई थाना क्षेत्र में सोमाडा गांव

के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट

गई। हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य यात्री घायल हो गए।

जिनका दौसा के जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हादसा उस वक्त

हुआ जब हरिद्वार से स्लीपर बस सवारी लेकर जयपुर जा रही थी कि वह

एक्सप्रेसवे के डिवाइडर को तोड़ते हुए बेकाबू होकर हाईवे के दूसरी तरफ पहुंच

गई। करीब 200 मीटर रॉन्ग साइड में चलने के बाद हाईवे से करीब 20 फीट नीचे

गिरकर पलट गई। तेज धमाका और चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर

मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस और पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को बस

से बाहर निकाला। बस में करीब 40 से अधिक लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि

अचानक ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हादसा हो गया।

पुलिस के

अनुसार हादसे में टोंक जिले के बरेठा निवाई निवासी युवती अंकिता (19) की

मौत हो गई। वहीं चंदा देवी कोली निवासी आमेर जयपुर, गोविंद सोनी निवासी

सुनार मोहल्ला बस्सी, ब्रजसुंदर पारीक निवासी बूंदी, पवन विजयवर्गीय निवासी

जयपुर, रामावतार जाट व सुरज्ञान देवी जाट निवासी खेडूला टोंक, ममता विजय

निवासी जगदंबा कॉलोनी जयपुर, राजेश शर्मा निवासी चाकसू, मुकुल शर्मा निवासी

चांदपोल बाजार, नानगी देवी निवासी आमेर, संतोष योगी निवासी पीपल्दा सवाई

माधोपुर, गिर्राज योगी निवासी रिवाली सवाई माधोपुर, सुरेश शर्मा निवासी

मानसरोवर, अरविंद जाट निवासी झुंझुनू, नवरत्न महावर निवासी आमेर, नीरज सैन

निवासी बूंदी, पूजा बैरवा निवासी जयपुर, दिव्या सैन निवासी बूंदी, विनोद

हरिजन निवासी जवाहर नगर जयपुर तथा अनिकेत हरिजन निवासी सिरसी बिंदायका समेत

बस ड्राइवर ओमप्रकाश व खलासी भी घायल हो गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें