मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

नीदरलैंड में बड़ा हादसा, स्कूल बस और डिलीवरी वैन की टक्कर; 8 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नीदरलैंड में बड़ा हादसा, स्कूल बस और डिलीवरी वैन की टक्कर; 8 घायल

द हेग,। नीदरलैंड में सोमवार तड़के वेजेप के पास ए28 मोटरवे पर एक स्कूली बस और डिलीवरी वैन की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में ड्राइवर समेत आठ लोग घायल हो गए। डच पुलिस ने पुष्टि की कि नीदरलैंड के पूर्वी हिस्से में ये स्थल स्थित है और यहीं जर्मन हाई स्कूल के छात्रों को ले जा रही ऑस्ट्रियाई बस दूसरे वाहन से भिड़ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्घटनास्थल पर तीन ट्रॉमा हेलीकॉप्टर भी भेजे गए।

स्थानीय मीडिया के हवाले से सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने बताया, पुलिस को स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 4:20 बजे (0220 जीएमटी) दुर्घटना की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार, घायलों में वैन का ड्राइवर भी शामिल था।

इनमें से कुछ की हालत गंभीर है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इससे पहले डच पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनओएस की रिपोर्ट के अनुसार, बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें से ज्यादातर जर्मन स्कूली छात्र थे। घटनास्थल पर आपातकालीन सेवाओं को तैनात किया गया। दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है।

पुलिस और क्षेत्रीय सुरक्षा प्राधिकरण के अनुसार, बस में करीब 50 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वैन से टकराने के बाद बस सड़क से उतर गई। बस में सवार ज्यादातर किशोर छात्र थे।

डच न्यूज के अनुसार, टक्कर से वैन दो हिस्सों में बंट गई। इस हादसे में ड्राइवर भी चोटिल हुआ जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अन्य लोगों का घटनास्थल पर ही मामूली चोट के लिए इलाज किया गया। दुर्घटनास्थल पर तीन ट्रॉमा हेलीकॉप्टर भेजे गए थे।

हादसे के बाद मोटरवे पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया और अलग-अलग रास्तों से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नीदरलैंड सरकार के ट्रैफिक सूचना सेवा विभाग ने बताया कि चूंकि हादसा संकरी लेन में हुआ इसलिए बचाव और राहत कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें