मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

सहरसा-हटिया कोसी एक्सप्रेस में बड़ा हादसा टला, एसी कोच के ब्रेक बाइंडिंग में लगी आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सहरसा-हटिया कोसी एक्सप्रेस में बड़ा हादसा टला, एसी कोच के ब्रेक बाइंडिंग में लगी आग

सहरसा। सहरसा-मानसी रेलखंड के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह पूर्णिया-हटिया कोसी एक्सप्रेस (18625) में अचानक धुआं निकलने से यात्रियों और रेलकर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार ट्रेन के 3 एसी के एम 3 कोच के ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुआं निकला था। हालांकि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया और किसी जानमाल के हानी होने की सूचना नहीं है।

स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार गुप्ता के अनुसार कोसी एक्सप्रेस ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर निर्धारित समय से करीब एक घंटा 13 मिनट विलंब से पहुंची। सब-ऑफिसर के अनुसार सुबह 6:36 बजे ट्रेन में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही अग्निशमन टीम को सक्रिय किया गया।

घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में कुछ देर के लिए चिंता का माहौल रहा। फिलहाल उस बोगी से यात्रियों को दूसरे बोगी में स्थानांतरित कर दूसरी बर्थ पर यात्रा करवाया गया। उस बोगी को खाली रखा गया है। रेलवे अधिकारियों और अग्निशमन टीम की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित किया गया। घटना के कारणों की विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि ब्रेक बाइंडिंग की समस्या किस वजह से उत्पन्न हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें