मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में CNG पंप पर बड़ा हादसा, ट्रक में ब्लास्ट से 1 की मौत; 6 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में CNG पंप पर बड़ा हादसा, ट्रक में ब्लास्ट से 1 की मौत; 6 घायल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक सीएनजी पंप पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां एक ट्रक में जोरदार विस्फोट होने की सूचना मिली है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, विस्फोट की घटना में एक व्यक्ति ने जान गंवाई है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस व राहत दल पहुंच गए।

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, दोपहर 3.37 बजे फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं और बचाव कार्य शुरू किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक सीएनजी भरवाने के लिए पंप पर पहुंचा था। इसी दौरान विस्फोट हुआ। हालांकि, हादसे का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। ब्लास्ट की वजह की जांच की जा रही है।

दिल्ली फायर सर्विस की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विस्फोट आखिर कैसे हुआ। तकनीकी खराबी, गैस रिसाव या किसी अन्य कारणों की जांच भी जारी है।

गनीमत रही कि विस्फोट के बाद स्थिति भयावह नहीं हुई क्योंकि ये बलास्ट सीएनजी पंप पर हुआ।

समय रहते अगर जरूरी उपाय नहीं किए गए होते तो स्थिति भयावह हो सकती थी। हालांकि, ब्लास्ट की घटना में एक शख्स की मौत की खबर है।

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि मृतक और घायल दोनों ट्रक के आसपास ही खड़े थे, जहां ब्लास्ट हुआ और वे इसकी चपेट में आ गए। मतृक संभवतः सीएनजी पंप का कर्मचारी है। दिल्ली फायर सर्विस की तरफ से इस मामले को लेकर विस्तृत बयान अभी नहीं जारी किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें