मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में घर से 5.63 लाख रुपए की चोरी में मेड गिरफ्तार, 2.66 लाख रुपए कैश बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली में घर से 5.63 लाख रुपए की चोरी में मेड गिरफ्तार, 2.66 लाख रुपए कैश बरामद

नई दिल्ली। दिल्ली में पंजाबी बाग पुलिस ने घर में चोरी का खुलासा करते हुए एक युवती को गिरफ्तार किया है। युवती पर 5 लाख से अधिक कैश की चोरी का आरोप है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के पास से 2,66,600 रुपए बरामद कर लिए हैं।

बाकी की रकम को लेकर पूछताछ जारी है।

15 जनवरी को पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को पंजाबी बाग इलाके में चोरी की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया और अगले दिन 16 जनवरी को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई, जिसमें एचसी मुकेश भी शामिल थे।

इस टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर संजय दहिया, एसएचओ/पीएस पंजाबी बाग ने किया, जबकि एसीपी पंजाबी बाग शिवम और डीसीपी वेस्ट जिला दराडे शरद भास्कर की देखरेख में यह ऑपरेशन सम्पन्न हुआ।

जांच के दौरान टीम ने 25 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और इलाके में जुटाई गई स्थानीय और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी की पहचान की। आरोपी लक्ष्मी (18) को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया।

वह पेशे से मेड है। आरोपी ने शिकायतकर्ता के घर से कुल 5,63,000 रुपए की चोरी की थी, जिसमें से 2,66,600 रुपए नकद आरोपी के कब्जे से बरामद किए गए। बरामद की गई संपत्ति को कानूनी प्रक्रिया के तहत सीज कर लिया गया। आरोपी लक्ष्मी का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

पुलिस ने बताया कि अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही युवती से पूछताछ की जा रही है कि उसके साथ कोई और तो इस वारदात में शामिल नहीं था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें