मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया एनएच जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया एनएच जाम

बक्सर।सदर अस्पताल में उल्टी-दस्त के इलाज के लिए भर्ती एक महिला की मौत के बाद मंगलवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। घटना से आक्रोशित लोगों ने बक्सर-चौसा-मोहनिया एनएच 319ए को जाम कर दिया, जिससे घंटों यातायात बाधित रहा। प्रशासन के आश्वासन के बाद बुधवार सुबह जाम हटाया जा सका।जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव निवासी राजेश सिंह की 35 वर्षीय पत्नी देवंती देवी को उल्टी और दस्त की शिकायत पर मंगलवार रात करीब 10:30 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक महिला खुद चलकर अस्पताल पहुंची थी। रात करीब 11:30 बजे चिकित्सक की सलाह पर बाहर से एक सूई खरीदकर लाने को कहा गया। इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही समय में उसकी मौत हो गई।परिजन का आरोप है कि महिला की हालत बिगड़ते ही ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक और कर्मी दवा की पर्ची फाड़कर तथा इंजेक्शन की शीशी फेंककर अस्पताल से फरार हो गए। इससे गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने देर रात करीब ढाई बजे अस्पताल के सामने एनएच जाम कर दिया। सुबह सदर एसडीओ और एसडीपीओ के पहुंचने व जांच का आश्वासन देने के बाद जाम हटाया गया, हालांकि वाहनों का परिचालन देर तक प्रभावित रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें