मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, कंगना रनौत के पुतले का दहन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भोपाल में महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, कंगना रनौत के पुतले का दहन

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस की महिला विंग ने सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा दिए गए एक विवादित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया और उनके पुतले का भी दहन किया। दरअसल, बीते दिनों दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर फिल्म अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने बेटियों को लेकर एक विवादित बयान दिया था।

इस बयान की चौतरफा निंदा हुई। बाद में उन्होंने सफाई भी दी। उसी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के सामने जिला महिला कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। महिला कांग्रेस नेत्रियों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा बिलकिस बानो प्रकरण से जुड़े दोषियों के स्वागत एवं समर्थन तथा सांसद कंगना रनौत द्वारा आंदोलनकारी बेटियों के प्रति कथित रूप से अपमानजनक शब्दों के प्रयोग के विरोध में उनके द्वारा यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, न्याय और सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। देश की बेटियां जब अपने अधिकार और न्याय के लिए आवाज उठाती हैं, तब उनके सम्मान की रक्षा करना हर जिम्मेदार नागरिक और जनप्रतिनिधि का दायित्व है।

जिला महिला कांग्रेस का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ अन्याय, अपराध और अपमानजनक टिप्पणियों के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी निरंतर आवाज उठाती रहेगी। महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार और भाजपा नेताओं से महिलाओं के सम्मान एवं न्याय के प्रति संवेदनशीलता बरतने की मांग की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें