मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

महाराष्ट्र: लातूर में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में महिला डॉक्टर समेत 35 लोगों पर हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महाराष्ट्र: लातूर में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में महिला डॉक्टर समेत 35 लोगों पर हमला

लातूर। महाराष्ट्र के लातूर जिले के उदगीर शहर में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। इन आवारा कुत्तों ने एक ही दिन में लगभग 35 लोगों पर हमला किया, जिससे पूरे शहर में दहशत का माहौल बन गया।

23 दिसंबर को शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच, शहर के अलग-अलग इलाकों में कुत्तों ने 25 लोगों को काट लिया। वहीं शाम 7 से 8 बजे के दौरान, चौबारा और किल्ला गली इलाके में 10 और लोगों पर कुत्तों ने हमला किया। स्कूली बच्चों, दुकानदार और एक महिला डॉक्टर भी आवारा कुत्तों के हमलों का शिकार बनी।

एक घटना में कुत्तों ने दो साल के मासूम बच्चे के होंठ को नोंच लिया।

अपने बेटे को अस्पताल लेकर पहुंचे एक व्यक्ति ने बताया कि बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान आवारा कुत्तों ने उस पर हमला किया। कुत्तों ने बच्चे के होंठ को नोंच लिया। इसके अलावा, सीने और हाथ-पैर पर भी काटा।

महिला डॉक्टर ने बताया कि वह अपने क्लीनिक के लिए जा रही थी। अचानक रास्ते में कुत्ते ने हमला कर दिया और पैर पर जोर से काटा। इसके कारण उसे मरीजों को छोड़कर पहले अपने लिए रैबीज वैक्सीन के लिए अस्पताल जाना पड़ा।

उन्होंने नगर पालिका से अनुरोध करते हुए कहा कि जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़ा जाना चाहिए।

एक अन्य नागरिक ने बताया कि एक बच्चा घर से ट्यूशन के लिए जा रहा था। रास्ते में अचानक से उस पर कुत्तों ने हमला करते हुए उसे कई जगह काट लिया।

लगातार हो रहे इन हमलों से उदगीर शहर के नागरिकों में भारी डर और आक्रोश है। इस बीच अभियान प्रमुख संजय कुमार कांबले ने नगरपालिका प्रशासन को सख्त चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगर शहर के सभी आवारा कुत्तों का तत्काल बंदोबस्त नहीं किया गया तो आंदोलन के तहत मुख्याधिकारी के कार्यालय में कुत्ते छोड़े जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें