मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

महाराष्ट्र: एक ट्रक ने दूसरे को मारी टक्कर, दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महाराष्ट्र: एक ट्रक ने दूसरे को मारी टक्कर, दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

बुलढाणा। महाराष्ट्र के बुलढाणा में खामगांव–अकोला रोड पर शुक्रवार को वरखेड के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

यह घटना उस समय हुई जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर नानदुरा की तरफ से अकोला की ओर जा रहा राजस्थान का एक ट्रक, जिसमें मार्बल लदा था, आगे चल रहे राजस्थान के ट्रक से टकरा गया। आगे वाली गाड़ी में बकरियों का लदान था। बताया गया कि मार्बल लदा ट्रक पीछे से टक्कर मारते हुए आगे वाले ट्रक के पीछे जा लगा, जिससे पूरी केबिन चिपक गई और हादसा इतना भयानक था कि एक कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के तुरंत बाद घायल लोगों को खामगांव जनरल अस्पताल ले जाया गया।

केबिन में फंसे ट्रक ड्राइवर को बचा लिया गया और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे भी तुरंत अस्पताल भेजा गया। हादसे में सामने वाले ट्रक में रखी कुछ बकरियां भी मारी गईं।

एसपी रामकृष्ण पवार ने बताया कि यह हादसा सीधे तौर पर ट्रक की लापरवाही के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि मार्बल से भरा ट्रक पीछे से टकरा गया, जिससे आगे वाली ट्रक में मौजूद लोग और जानवर गंभीर रूप से प्रभावित हुए।

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मार्बल वाले ट्रक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की वजह सड़क पर तेज रफ्तार और ट्रक चालक की लापरवाही मानी जा रही है।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि घायलों को समय पर और सही इलाज मिले।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें