मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

महाराष्ट्र: वाशिम में समृद्धि महामार्ग पर बड़ा हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 20 यात्री घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महाराष्ट्र: वाशिम में समृद्धि महामार्ग पर बड़ा हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 20 यात्री घायल

वाशिम। महाराष्ट्र के वाशिम जिले के समृद्धि महामार्ग पर मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्री को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। चैनल नंबर 223 के पास संजय ट्रैवल्स की एक यात्री बस ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए। बस चालक, क्लीनर समेत चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस में कुल 34 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक का वाहन पर नियंत्रण खो जाने के कारण बस ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची।

राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला गया और उन्हें वाशिम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में सभी घायलों का उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

वहीं, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले, 1 जून को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक कंटेनर के पलट जाने और फिर दूसरे ट्रक से टकराने से बड़ा हादसा हुआ था। इस हादसे में ट्रक सवार दो लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के कारण कई घंटों तक यातायात बाधित रहा।

इसी तरह, 28 मई को मुंबई-गोवा हाईवे पर परशुराम घाट में केमिकल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चालक की मौत हो गई थी। टैंकर लोटी से गोवा की ओर जा रहा था। इसी दौरान परशुराम घाट के खतरनाक मोड़ पर अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन ढलान और तेज रफ्तार के कारण वह नियंत्रण खो बैठा और टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

24 मई को भी महाराष्ट्र के वाशिम जिले में बड़ा हादसा हुआ था।

वर्धा जिले की ओर डीजल लेकर जा रहे टैंकर से ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ने से हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि ड्राइवर टैंकर की केबिन के नीचे फंस गया। वहीं, टैंकर से लगातार डीजल रिसाव होने के कारण मौके पर विस्फोट का खतरा भी पैदा हो गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें