मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

महाराष्ट्र सरकार ने बारिश से खराब फसलों के लिए जारी किए 1,339.49 करोड़ रुपए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने इस साल जून से अगस्त के बीच भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों की मदद के लिए 1,339 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। पहले चरण में 1,339.49 करोड़ रुपए की धनराशि तत्काल किसानों के खाते में जाएगी।

राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि यह सहायता राशि राज्य आपदा राहत कोष के माध्यम से दी जाएगी। इस कोष से प्राकृतिक आपदाओं जैसे कि भारी बारिश, बाढ़ और चक्रवात से फसलों को होने वाले नुकसान के लिए किसानों को एकमुश्त इनपुट सब्सिडी प्रदान की जाती है।

इस सहायता के लिए नियम और दरें 27 मार्च 2023 को जारी सरकारी निर्णय में तय की गई थीं।

केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित 12 प्राकृतिक आपदाओं के अलावा, महाराष्ट्र सरकार ने असामयिक बारिश, बिजली गिरने और आग लगने जैसी स्थानीय आपदाओं को भी इसमें शामिल किया है।

इसके अलावा, 22 जून 2023 के एक सरकारी निर्णय के तहत, लगातार बारिश को भी प्राकृतिक आपदा घोषित किया गया है, ताकि प्रभावित किसानों को भी सहायता मिल सके।

राज्य के संभागीय आयुक्तों ने जून से अगस्त के दौरान भारी बारिश और बाढ़ से कृषि फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया था। उनके प्रस्तावों के आधार पर सरकार ने यह राशि स्वीकृत की है, जिसमें 1.5 लाख करोड़ रुपए के फंड को वितरित करने की मंजूरी दी गई है, जिसमें से पहले चरण में 1339.49 करोड़ रुपए की धनराशि तत्काल जारी करने का निर्णय लिया गया है।

यह राशि सीधे उन किसानों तक पहुंचेगी जिनकी फसल बाढ़ या भारी बारिश की वजह से खराब हो गई थी। सरकार की घोषणा के बाद किसानों में खुशी है, किसानों ने सरकार का आभार जताया।

महाराष्ट्र में बाढ़ आने की वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। अभी भी कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें