मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

महाराष्ट्र: दो अलग-अलग हादसों में पुलिस कांस्टेबल समेत 4 लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महाराष्ट्र: दो अलग-अलग हादसों में पुलिस कांस्टेबल समेत 4 लोगों की मौत

मुंबई/जलगांव। महाराष्ट्र में बुधवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल है। इन घटनाओं में लगभग 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहली घटना महाराष्ट्र के जलगांव में हुई, जहां एक गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक नई-नवेली दुल्हन भी शामिल थी। जानकारी के अनुसार, जलगांव के धरनगांव तालुका में वराड खुर्द गांव के पास यह हादसा हुआ। बताया गया कि गुजरात से बारात लेकर अकोला जा रही एक क्रूजर का टायर फट गया, जिससे क्रूजर हाईवे पर खड़े एक गैस टैंकर से टकरा गई। दुर्घटना उस समय हुआ, जब दुल्हन शादी के बाद लौट रही थी।

घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक छोटे बच्चे की हालत बेहद नाजुक थी। घटना के कुछ देर बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि, दुल्हन समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान दुल्हन पूजा रवि वाघलकर, दत्तू भागवत और जगदीश वाघलकर के रूप में की गई।

दूसरी घटना मुंबई में हुई। अधिकारियों ने बताया कि मानखुर्द इलाके में मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान क्रेन का एक हिस्सा पुलिस कांस्टेबल संतोष चव्हाण पर गिर गया। इसमें उनकी मौत हो गई। संतोष चव्हाण नेहरूनगर पुलिस स्टेशन में तैनात थे।

जब यह हादसा हुआ, कांस्टेबल संतोष चव्हाण उस समय अपने घर जा रहे थे।

मुंबई पुलिस के अनुसार, ड्रिलिंग मशीन ऊबड़-खाबड़ जमीन पर थी। इसलिए माना जा रहा है कि लैंडस्लाइड की वजह से क्रेन उन पर गिर गई। संबंधित कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ मुंबई के मानखुर्द पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें