मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

महाराष्ट्र: मालेगांव-मनमाड रोड पर भीषण हादसे में चार की मौत, 20 से अधिक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महाराष्ट्र: मालेगांव-मनमाड रोड पर भीषण हादसे में चार की मौत, 20 से अधिक घायल

मालेगांव। महाराष्ट्र के मालेगांव-मनमाड रोड पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

यह हादसा मालेगांव तालुका के वरहाने गांव के पास सुबह करीब तीन बजे के आसपास हुआ, जब पुणे से आ रही एक ट्रैवल्स बस और एक पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन सीधे ट्रैवल्स बस में घुस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार कई यात्री सीटों के बीच फंस गए, जबकि कुछ यात्री टक्कर के झटके से नीचे गिर पड़े। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इसके अलावा, करीब 20 से ज्यादा यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए मालेगांव के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए मालेगांव-मनमाड रोड पर यातायात प्रभावित रहा।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार या झपकी आने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इससे पहले, 14 जनवरी को पुणे स्थित पिंपरी-चिंचवड़ शहर के कालेवाड़ी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ था। इस हादसे में दो सगी बहनों की मौके पर मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान ऋतुजा पांडुरंग शिंदे (24) और नेहा पांडुरंग शिंदे (20) के रूप में हुई थी। दोनों पुणे के पुनावले इलाके की रहने वाली थीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें