मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

महाराष्ट्र: मालेगांव के सरकारी दफ्तर में नमाज पढ़ने पर 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महाराष्ट्र: मालेगांव के सरकारी दफ्तर में नमाज पढ़ने पर 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर

नासिक। मालेगांव नगर निगम के बिजली विभाग कार्यालय में नमाज पढ़े जाने की घटना के बाद नासिक पुलिस ने एक्शन लिया है। इस मामले में पुलिस ने कुल 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

बिजली विभाग कार्यालय में वायरमैन के पद पर तैनात महेंद्र रघुनाथ सावंत ने पुलिस में शिकायत दी कि कई लोगों ने कार्यालय में आकर यहां नमाज की और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। बिजली विभाग के कार्यालय में कई कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित थे और अपने कार्य में जुटे थे।

उसी समय लुकमान और सलीम एक्का अपने 4-5 साथियों के साथ बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे।

शिकायत के अनुसार, लुकमान ने कर्मचारियों से कहा, "तुम्हारे साहब कहां गए? तुम गोदाम कीपर हो क्या? स्ट्रीट लाइट का हिसाब दो और अपना रजिस्टर दिखाओ।" वायरमैन महेंद्र ने जवाब में कहा कि जो लाइटें आई हैं, उन्हें विद्युत निरीक्षक जरूरत के हिसाब से वार्ड में लगाने के लिए ले गए हैं।

महेंद्र ने उन लोगों से यह भी कहा कि विद्युत निरीक्षक ही बताएंगे कि लाइटें कहां लगेंगी। उस समय लुकमान अपने समर्थकों के साथ वहां से चला गया।

इसके बाद लगभग शाम 5 बजे लुकमान अपने साथियों के साथ दोबारा कार्यालय में आया और वहां नमाज पढ़ने की बात कही। शिकायत के अनुसार, कथित तौर पर लुकमान ने कहा कि 'हम सब बिजली विभाग के कार्यालय में ही नमाज पढ़ेंगे और स्ट्रीट लाइट लेकर ही जाएंगे।' ऐसा कहते हुए, उन्होंने विद्युत अधीक्षक के केबिन के अंदर रखी कुर्सियां फेंक दीं।

महेंद्र रघुनाथ सावंत ने आरोप लगाया कि उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, तभी उनमें से एक ने जोर से कुर्सी फेंकी जो उसके पैर में लगी। उन्होंने कुर्सी पर रखा सफेद कपड़ा जमीन पर डाल दिया और वहीं नमाज पढ़ने के लिए बैठने लगे। अन्य कर्मचारियों ने भी समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसी की कोई बात नहीं सुनी गई। उनमें से एक व्यक्ति मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए धमकी देने लगा। धक्का-मुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा डाली गई।

महेंद्र रघुनाथ सावंत की शिकायत के बाद नासिक (ग्रामीण) पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें