मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

महाराष्ट्र विस चुनाव की मतगणना, रुझानों में एनडीए गठबंधन 199 सीटों पर आगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महाराष्ट्र विस चुनाव की मतगणना, रुझानों में एनडीए गठबंधन 199 सीटों पर आगे

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा के लिए शनिवार को हो रही मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत एनडीए गठबंधन 199 सीटों पर आगे चल रहा है। जबकि महाविकास आघाड़ी 49 सीटों और अन्य 16 सीटों पर आगे चल रहा है। मतगणना में भाजपा के 109 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जबकि शिंदे समूह के 56 और अजीत पवार की राकांपा के 34 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। महाविकास आघाड़ी में कांग्रेस 19 , शरद पवार की राकांपा 11 और शिवसेना यूबीटी के 19 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे के कोपरी पांचपाखाड़ी विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंदी शिवसेना यूबीटी के उम्मीदवार केदार दिघे से आगे चल रहे हैं। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार बारामती सीट पर अपने प्रतिद्वंदी युगेंद्र पवार से आगे चल रहे हैं। भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावन कुले आगे चल रहे हैं। इसी तरह मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार बांद्रा पश्चिम से और उनके भाई विनोद शेलार मालाड पश्चिम सीट पर आगे चल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के आला नेताओं में बालासाहेब थोरात, यशोमति ठाकुर, असलम शेख, विजय बडेट्टीवार पीछे चल रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें