मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

महाराष्ट्र में मराठा समाज को शिक्षा और नौकरी में 10 फीसदी आरक्षण मंजूर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई,

20 फरवरी महाराष्ट्र में मराठा समाज को शिक्षा और नौकरी में 10

फीसदी आरक्षण दिए जाने का विधेयक विधानमंडल के दोनों सदनों में एकमत से

मंजूर किया गया है। यह प्रस्ताव विधानमंडल के विशेष अधिवेशन में दोनों

सदनों विधानसभा और विधान परिषद् में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पेश किया

था। दोनों सदनों में इस विधेयक को एकमत से सभी सदस्यों ने मंजूरी दी और यह

विधेयक एकमत से पारित हो गया। इससे सूबे में मराठा समाज को शिक्षा और नौकरी

में 10 फीसदी आरक्षण का रास्ता साफ हो गया है।

मराठा समाज

को आरक्षण देने के लिए राज्य सरकार ने मंगलवार को राज्य विधानमंडल का विशेष

सत्र बुलाया था। इसी सत्र में मराठा आरक्षण विधेयक मुख्यमंत्री एकनाथ

शिंदे ने पेश किया था, जिसमें मराठा समुदाय के लिए शिक्षा और नौकरियों में

10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। विधानमंडल के दोनों सदनों की मंजूरी

मिलने के बाद इस विधेयक को राज्यपाल के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा।

राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद यह विधेयक कानून बन जाएगा।

मुख्यमंत्री

शिंदे ने कहा कि हमने पिछली गलतियों को दूर करके आरक्षण देने का फैसला

किया है और निश्चित रूप से मराठा आरक्षण कानून के दायरे में रखा गया है।

चाहे ओबीसी हों या कोई अन्य समुदाय, हमने शिक्षा और रोजगार देने का फैसला

किया है। किसी के आरक्षण से छेड़छाड़ किए बिना मराठा समुदाय को आरक्षण दिया

गया है। छत्रपति शिवाजी महाराज के आशीर्वाद से आज पूरे मराठा समुदाय के

लिए इच्छापूर्ति का ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि इससे

पहले राज्य सरकार ने मराठा समाज को कुनबी जाति का प्रमाणपत्र उनके सगे

संबंधियों को देने की अधिसूचना जारी की थी, लेकिन उस अधिसूचना पर छह लाख

आपत्तियां आई हैं। उन सभी का अध्ययन करने के बाद सरकार कोई निर्णय ले सकती

है। इसलिए सभी समुदाय के लोगों को सरकार पर विश्वास रखना चाहिए और आपसी

भाईचारा बनाए रखना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें