मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन हो रहा सामान्य, इंडिगो की कुछ उड़ानों में अभी देरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन हो रहा सामान्य, इंडिगो की कुछ उड़ानों में अभी देरी

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को हुई परेशानी के बाद फ्लाइट संचालन अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। इस बीच दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआई) ने यात्रियों को इस बाबत सूचना देते हुए किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए अपनी फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस चेक करने की सलाह दी है।

हालांकि इंडिगो एयरलाइंस की कुछ उड़ानें अभी प्रभावित हैं। एयरपोर्ट की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया कि उनकी टीम सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ समन्वय करके यात्रियों के लिए यात्रा को सुगम बनाने के प्रयासों में लगी हुई है।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने यात्रियों से धैर्य और सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और एक सहज यात्रा अनुभव उनके लिए प्राथमिकता है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे नई जानकारी के लिए एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

आईजीआई एयरपोर्ट ने यह भी बताया कि टीम लगातार सभी एयरलाइंस और संबंधित एजेंसियों के साथ काम कर रही है ताकि जितनी जल्दी हो सके, सामान्य संचालन बहाल किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों का अनुभव सुचारू और सुरक्षित बने, इसके लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट प्रबंधन ने संदेश दिया है कि वे सुरक्षित, सुविधाजनक और भरोसेमंद यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यात्रियों से सहयोग की उम्मीद करते हैं।

इस समय यात्रियों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि इंडिगो की उड़ानों में देरी और रद्दीकरण अभी जारी है। यात्री अपने फ्लाइट से पहले एयरलाइन के मोबाइल ऐप या कस्टमर सर्विस से अपने टिकट और फ्लाइट की स्थिति अपडेट कर सकते हैं।

इस एयरपोर्ट की बात करें तो कुल 54 उड़ानें रवाना होने से पहले रद्द की गई हैं और 52 उड़ानें आगमन के लिए रद्द की गई हैं।

150 से ज्यादा जगहों से जुड़ा दिल्ली एयरपोर्ट दुनिया के 9वें सबसे बिजी एयरपोर्ट के तौर पर रैंक किया गया है। यह दुनियाभर में लाखों यात्रियों को जोड़ने वाला एक पसंदीदा ट्रांजिट हब है और दिल्ली एयरपोर्ट को लगातार सातवें साल स्काईट्रैक्स द्वारा भारत और दक्षिण एशिया का सबसे अच्छा एयरपोर्ट चुना गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें