मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

'बिहार चुनाव में महागठबंधन को एनडीए का मुक्का पड़ेगा', राहुल गांधी की यात्रा पर अजय आलोक का तंज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'बिहार चुनाव में महागठबंधन को एनडीए का मुक्का पड़ेगा', राहुल गांधी की यात्रा पर अजय आलोक का तंज

रोहतास। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बिहार यात्रा को लेकर भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कटाक्ष किया है। उन्होंने विपक्षी गठबंधन को 'भानुमति का कुनबा' बताते हुए कहा कि इससे कुछ नहीं होगा। संभावित हार के डर से विपक्षी दलों में बौखलाहट है। भ्रम फैलाकर जनता को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता है।

अजय आलोक ने सवाल किया कि राहुल गांधी किसलिए यात्रा निकाल रहे हैं, यह बताएं। वह सासाराम आ रहे हैं, तो बताएं कि क्या उनकी पार्टी सासाराम में भी 'वोट चोरी' करके चुनाव जीती?

भाजपा प्रवक्ता ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आप पहाड़ को नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं। बिहार में एनडीए भी जनता के सहयोग से एक पहाड़ की तरह खड़ा है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 18 जिलों के 51 विधानसभा क्षेत्रों से होकर यात्रा करेंगे, लेकिन पूरे बिहार में महागठबंधन की इससे भी कम सीटें आने वाली हैं। महागठबंधन एक तिहाई सीटों पर ही सिमटने वाला है। इस बार भी महागठबंधन को एनडीए का मुक्का (भाजपा, जदयू, लोजपा, हम पार्टी और आरएलएसपी) बहुत तेज पड़ने वाला है।

अजय आलोक ने दावा किया कि इस बार 2010 से भी बेहतर परिणाम होंगे और 2025 में एनडीए 225 सीटें जीतने वाला है।

एसआईआर पर अजय आलोक ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि यह बिल्कुल सही प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया से जनता का सीधा भला होगा। कोर्ट ने यह भी कहा है कि चुनाव आयोग को एसआईआर कराने का पूरा अधिकार है और राजनीतिक दलों को चाहिए कि वह इसमें सहयोग करें।"

अजय आलोक ने कहा, "शाहाबाद में हर व्यक्ति और हर मोहल्ला अपने वोट के प्रति इतना जागरूक है कि लोग सुबह-सुबह लाइन में लग जाते हैं। किसी को भी किसी दूसरे के लिए वोट देने का अधिकार नहीं है। अगर ऐसा होता है, तो इससे झड़पें होती हैं। इसलिए यहां, जहां कांग्रेस पहले ही जीत चुकी है, वहां से 'वोट चोरी' का मुद्दा उठाना, इससे बड़ा धोखा और क्या हो सकता है?"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें