मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन लड़ेगा लोकसभा चुनाव: सीएम चंपाई सोरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन लड़ेगा लोकसभा चुनाव: सीएम चंपाई सोरेन

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन लड़ेगा लोकसभा चुनाव: सीएम चंपाई सोरेन

रांची: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटें जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व और मार्गदर्शन में लोकसभा चुनाव लड़ी जाएगी। इसके लिए पूरी रणनीति तैयार हो गई है, एक-दो दिनों के अंदर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा जो कार्य किए गए हैं उसे लेकर जनता के बीच जाएंगे। मुंबई में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में जिस तरह का माहौल है वैसी स्थिति में जनता इंडिया गठबंधन की ओर देख रही है। मुख्यमंत्री के जाने के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह कल बताएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी और गठबंधन पूरी तरह से तैयार है। जनता के बीच हम जाने के लिए तैयार हैं। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उपर की गई टिप्पणी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिसकी जैसी सोच होती है वैसी ही बातें जुबां पर आती हैं। हम इससे सबसे घबराने वाले नहीं हैं ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें