मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश के हायर सेकेंडरी और हाईस्कूल के नतीजे नारी शक्ति को समर्पित : मोहन यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश के हायर सेकेंडरी और हाईस्कूल के नतीजे नारी शक्ति को समर्पित : मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इन परीक्षाओं में बालिकाओं ने बाजी मारी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इन नतीजों को नारी सशक्तिकरण को समर्पित बताया है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं-12वीं के नतीजे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जारी किए। इस बार भी दोनों परीक्षाओं में छात्राओं ने बाजी मारी है।

12वीं का रिजल्ट बीते 16 साल का सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट रहा। हाईस्कूल परीक्षा में पन्ना के गुनौर के सरस्वती ज्ञान मंदिर की छात्रा प्रतिभा सिंह सोलंकी ने टॉप किया है। उन्हें 500 अंकों में से 499 नंबर हासिल हुए।

इसी तरह हायर सेकेंडरी में वाणिज्य समूह की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट में जगह बनाई है। उन्होंने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए।

इस बार के रिजल्ट में जनजातीय जिलों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि माता-पिता और बच्चे जान लगाकर परीक्षा की तैयारी करते हैं।

इस बार के परीक्षा परिणाम के तुरंत बाद एक और परीक्षा मई में होने वाली है। हमारे जमाने में एक ही परीक्षा हुआ करती थी। अगर कोई असफल हुआ तो उसका पूरा साल खराब हो जाता था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा नीति-2020 लागू की।

उसी का परिणाम है कि हम बच्चों का साल बचा लेते हैं। यह परीक्षा परिणाम स्वर्णिम मध्यप्रदेश की नई गाथा पेश कर रहा है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि इस परीक्षा में जनजातीय जिलों ने बाजी मारी है। इन जिलों के बच्चों और परीक्षा के आयोजकों ने कठिनाई और अभाव में भी क्षमता और योग्यता का प्रदर्शन किया। उनकी प्रतिभा ने आसमान को छुआ है।

उन्होंने कहा कि यह परीक्षा परिणाम नारी सशक्तिकरण को समर्पित है। बेटियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। छात्रों को पीछे छोड़ते हुए छात्राओं ने दबदबा कायम रखा है। यह परिणाम बताता है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संकल्प का क्या परिणाम आता है।

हमने शासकीय विद्यालयों में जो गुणवत्ता कायम की है। हम प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़कर आगे बढ़े हैं।

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का इकलौता राज्य है, जहां किसी कारण से असफल होने पर छात्र-छात्राओं को दोबारा परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाता है। आगामी 5 मई के बाद यह परीक्षा शुरू होगी।

स्कूल शिक्षा विभाग के अमले ने पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराई और परिणाम तैयार किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के ग्रामीण अंचल वाले जिलों में स्कूल शिक्षा के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें