मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश: अवैध वसूली के आरोप में महिला आबकारी अधिकारी निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश: अवैध वसूली के आरोप में महिला आबकारी अधिकारी निलंबित

भोपाल। मध्य प्रदेश के देवास जिले की प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित को अवैध वसूली के आरोप लगने पर निलंबित कर दिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

दरअसल, देवास के आबकारी ठेकेदार दिनेश मकवाना ने आत्महत्या किए जाने से पूर्व एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने मंदाकिनी दीक्षित पर अवैध राशि मांगने के गंभीर आरोप लगाए थे।

यह मामला सामने आने पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए, जिस पर वाणिज्यिक कर विभाग की उप सचिव वंदना शर्मा ने मंदाकिनी दीक्षित को निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

वाणिज्यिक कर विभाग की उप सचिव द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि देवास के मदिरा ठेकेदार दिनेश मकवाना द्वारा आत्महत्या किए जाने के पूर्व एक वीडियो बनाया गया था।

कथित वीडियो में जिले की प्रभारी सहायक आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित के विरुद्ध अवैध राशि की मांग का गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की बात कही गई थी।

आदेश में आगे कहा गया है कि दीक्षित पर लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया अत्यंत गंभीर श्रेणी के हैं और शासकीय सेवा के कर्तव्य एवं दायित्वों के विपरीत है, जो मध्य प्रदेश सेवा सिविल नियम 1965 के नियम तीन का स्पष्ट रूप से उल्लंघन है, लिहाजा मंदाकिनी दीक्षित को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय आबकारी आयुक्त ग्वालियर का कार्यालय रहेगा। दरअसल पिछले माह आबकारी ठेकेदार मकवाना ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पूर्व उन्होंने एक वीडियो जारी किया था।

इस वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया था कि सहायक आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित उनसे प्रति दुकान के हिसाब से डेढ़ लाख रुपए की मांग करती हैं। यह राशि दे पाना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा है और अधिकारी उन्हें परेशान कर रही हैं, लिहाजा वे आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें