मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

घने कोहरे से मध्‍य प्रदेश बेहाल, 17 जिलों में दृश्यता घटी, 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
घने कोहरे से मध्‍य प्रदेश बेहाल, 17 जिलों में दृश्यता घटी, 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

- प्रदेश के अधिकांश जिलाें के तापमान में गिरावटभोपाल। मध्य प्रदेश के उत्तरी इलाकों में आज शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के कुल 17 जिलों में मध्यम से घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। कोहरे की वजह से दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने-जाने वाली 12 से अधिक ट्रेनें देरी से चलीं। इधर, दतिया और रीवा समेत प्रदेश के 7 जिलों में मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को ग्वालियर और दतिया में दिन का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। यह इस सीजन का पहला मौका रहा, जब दिन और रात के तापमान में बहुत कम अंतर देखा गया। दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज और शहडोल में कोल्ड वेव का असर रहेगा। शहडोल में कोल्ड डे की स्थिति भी बनी रहेगी। गुरुवार को भी प्रदेशभर में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड जारी रही, जिससे अधिकांश जिलाें के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।ठंड के मामले में छतरपुर का खजुराहो सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रीवा में 4.1 डिग्री, दतिया में 4.2 डिग्री, नौगांव और शिवपुरी में 5 डिग्री, उमरिया में 5.4 डिग्री तथा पचमढ़ी में 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश के अधिकतर शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे ही रहा। मुरैना में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के बाद कलेक्टर ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में 9 और 10 जनवरी तक छुट्टी बढ़ाने के आदेश दिए हैं।शनिवार को भी रहेगा असरमौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।दिन-रात एक जैसी ठंडप्रदेश में दिन और रात दोनों समय कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। गुरुवार को ग्वालियर में अधिकतम तापमान एक ही दिन में 7.8 डिग्री गिरकर 10.4 डिग्री पर आ गया, जो न्यूनतम तापमान से महज 4.3 डिग्री अधिक रहा। दतिया में अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, नौगांव में 14.5 डिग्री, खजुराहो में 14.7 डिग्री, श्योपुर में 17.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 17.5 डिग्री, रीवा में 18.5 डिग्री, सतना में 19.4 डिग्री, सीधी में 20.4 डिग्री, पचमढ़ी में 20.8 डिग्री, गुना और दमोह में 22 डिग्री, मलाजखंड में 23 डिग्री तथा नरसिंहपुर और सागर में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें