मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेशः रायसेन में पानी भरने गई तीन बच्चियों की कुएं में डूबने से मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेशः रायसेन में पानी भरने गई तीन बच्चियों की कुएं में डूबने से मौत

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। गैरतगंज तहसील अंतर्गत पुलिस चौकी गढ़ी के ग्राम सगौर में शनिवार सुबह 2 सगी बहनों समेत तीन मासूम बच्चियों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम सगौर निवासी हल्केराम आदिवासी की दो बेटियां कुमारी राधा (12), कुमारी तनु और रामगोपाल की 12 वर्षीय बेटी अमृता गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित कुएं पर पानी भरने गई थीं।

बताया जा रहा है कि पानी भरने के दौरान बच्चियां कुएं में नहाने लगीं। इसी दौरान एक बच्ची का संतुलन बिगड़ गया और उसे बचाने के प्रयास में अन्य दोनों बच्चियां भी कुएं में उतर गईं। देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में डूब गईं।

घटना के समय साथ में मौजूद एक अन्य बच्ची अमीना घबराकर गांव पहुंची और ग्रामीणों को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयासों के बाद तीनों बच्चियों को कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल गैरतगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डैम में नहाते समय युवक की डूबकर मौत हो गई। सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक थाना बीबीडी पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और डूबे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान सूरज कुमार (28) पुत्र रामस्वरूप निवासी सरायशेख थाना बीबीडी के रूप में हुई। जब युवक को बाहर निकाला गया तो उसकी सांस चल रही थी, जिसे तत्काल उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें