मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश : इंदौर के डेंटल काॅलेज की तीन छात्राएं रैगिंग के आरोप में सस्पेंड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश : इंदौर के डेंटल काॅलेज की तीन छात्राएं रैगिंग के आरोप में सस्पेंड

इंदौर। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर के शासकीय डेंटल कॉलेज में तीन छात्राओं को रैगिंग करना भारी पड़ गया है। इन तीनों छात्राओं को 15 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। इन छात्राओं पर आरोप है कि इनके द्वारा जूनियर्स को समय पर आने के लिए कहा जाता था।

जानकारी के अनुसार, शासकीय डेंटल कॉलेज में सीनियर छात्राओं द्वारा जूनियर छात्राओं को समय पर आने के निर्देश दिए जा रहे थे।

इसकी शिकायत यूजीसी को मिली थी। इस शिकायत में कहा गया था कि कॉलेज में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग की घटना हुई है। इसके बाद मामला एंटी रैगिंग कमेटी के पास पहुंचा। कमेटी ने छात्राओं से बात की तो सामने आया कि कॉलेज में कुछ सीनियर छात्राओं द्वारा जूनियर्स को समय से आने और सीनियर्स के जाने के बाद ही जाने का बोला जाता था।

शासकीय डेंटल काॅलेज की प्राचार्य अल्का गुप्ता ने आईएएनएस को बताया है कि एंटी रैगिंग कमेटी के प्रतिवेदन के आधार पर तीनों छात्राओं, जिनके द्वारा जूनियर्स को समय पर आने की हिदायत लगातार दी जा रही थी, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है, क्योंकि रैगिंग के मामले को जीरो टाॅलरेंस की श्रेणी में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि तीनों छात्राओं को 15 दिनों के लिए सस्पेंड किया गया है। वहीं, तीनों छात्राओं ने लिखित में माफी भी मांगी है और उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि इस तरह के कार्य की पुनरावृत्ति नहीं होगी। इस स्थिति से यूजीसी को भी अवगत कराया गया है।

बताया गया है कि छात्राओं ने सामूहिक तौर पर यूजीसी में शिकायत की थी। इस शिकायत के आधार पर ही काॅलेज प्रबंधन के पास यूजीसी के निर्देश आए थे। उसी के आधार पर जांच हुई और यह पाया गया कि जूनियर्स छात्राओं पर सीनियर्स का दवाब रहता था और उसी के बाद कार्रवाई की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें