मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: सीएम मोहन यादव अंतरिक्ष नीति का करेंगे अनावरण, प्रौद्योगिकी, नवाचार और निवेश पर जोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: सीएम मोहन यादव अंतरिक्ष नीति का करेंगे अनावरण, प्रौद्योगिकी, नवाचार और निवेश पर जोर

इंदौर। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 'मध्य प्रदेश टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0' का आयोजन होने वाला है। मुख्यमंत्री मोहन योदव गुरुवार को इस आयोजन में भाग लेंगे। वे अंतरिक्ष नीति का अनवारण करेंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर 'मध्य प्रदेश टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0' की के बारे में बताया।

सीएम इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले इस कनक्लेव में भाग लेंगे। सरकार इसका आयोजन मध्य प्रदेश को प्रौद्योगिकी, नवाचार और निवेश के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से कर रही है।

राज्य सरकार के अनुसार, यह आयोजन राज्य की तकनीकी और औद्योगिक प्रगति के अगले चरण की रूपरेखा तैयार करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि मध्य प्रदेश टियर-2 भारतीय तकनीकी क्रांति का नेतृत्व कर सके।

कॉन्क्लेव के दौरान, मुख्यमंत्री यादव अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के विकास के लिए तैयार की गई राज्य की नई नीति का अनावरण करेंगे, जिसका उद्देश्य उज्जैन को अंतरिक्ष नवाचार के लिए भारत के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

इससे पहले बुधवार को सरकार ने बताया था, यह मसौदा नीति इन-स्पेस के तहत राष्ट्रीय अंतरिक्ष सुधारों के अनुरूप है, जो उपग्रह डिजाइन, प्रक्षेपण सेवाओं और रिमोट सेंसिंग में निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देती है। सरकार ने कहा, "पिछले छह महीनों में, मध्य प्रदेश ने नवाचार, बुनियादी ढांचे और निवेश के माध्यम से उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। ड्रोन तकनीक के लिए उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) की स्थापना में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

मुख्यमंत्री यादव निवेश और सहयोग के नए अवसरों की तलाश के लिए उद्योग प्रतिनिधियों के साथ व्यक्तिगत बैठकें भी करेंगे। वह नए उद्योगों की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करेंगे और भूमि आवंटन पत्र भी सौंपेंगे।

यह कार्यक्रम नीति, लोगों और प्रगति के एकीकरण का उदाहरण है, जो दर्शाता है कि कैसे मध्य प्रदेश नवाचार-संचालित समावेशी विकास के माध्यम से 2047 तक विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें