मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश: बुरहानपुर जिले के लालबाग थाना क्षेत्र में शिव मंदिर में तोड़फोड़, ग्रामीण आक्रोशित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश: बुरहानपुर जिले के लालबाग थाना क्षेत्र में शिव मंदिर में तोड़फोड़, ग्रामीण आक्रोशित

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में शिव मंदिर में शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की है। इस घटना के सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। हालात को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुरहानपुर जिले के लालबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरोदा गांव में शनिवार सुबह शिव मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई।

यह तब पता चला जब शनिवार की सुबह शिव मंदिर में महिलाएं पूजा करने पहुंचीं। शरारती तत्वों ने शिवलिंग, कलश और मंदिर के अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचाया है।

जानकारी मिलते ही गांव के लोग मंदिर पहुंच गए और उन्होंने इस घटना पर गहरा रोष जाहिर किया। मंदिर में तोड़फोड़ के कारण हालात तनावपूर्ण बन गए।

घटना की जानकारी मिलने और हालात तनावपूर्ण होने की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल सीएसपी, एसडीएम, तहसीलदार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और चार थानों का पुलिस बल गांव में तैनात किया गया। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

मंदिर में शरारती तत्वों की ओर से किए गए कृत्य के बाद जो तस्वीर सामने आई है, उसमें सब पता चल रहा है कि मंदिर में तोड़फोड़ की गई।

इसके साथ ही, मंदिर के अंदर रखी पूजन आदि की सामग्री को बाहर फेंका गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने मंदिर के साथ-साथ आसपास के किसानों के खेतों को भी नुकसान पहुंचाया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान की जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर है। इस घटनाक्रम को किन लोगों ने अंजाम दिया है, इसकी तहकीकात की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है, वह गांव के हैं अथवा बाहर के।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें