मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश: राजगढ़ में सराफा बाजार के कई दुकानों में डकैती, सदमे में व्यापारी के पिता की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश: राजगढ़ में सराफा बाजार के कई दुकानों में डकैती, सदमे में व्यापारी के पिता की मौत

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिला मुख्यालय पर बुधवार देर रात उस समय दहशत फैल गई, जब 10 से 12 हथियारों से लैस बदमाशों ने सराफा बाजार में कई दुकानों को निशाना बनाते हुए डकैती की वारदात को अंजाम दिया। हथियारबंद बदमाश गुलेल, सब्बल और पिस्तौल लेकर आए थे और उन्होंने सर्राफा कारोबारियों की दुकानों के ताले तोड़े।

जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने सबसे पहले सर्राफा कारोबारी राजेंद्र विजय वर्गी की दुकान को निशाना बनाया।

यहां ताला तोड़कर डकैत करीब एक किलो चांदी, तीन तोला सोना और लगभग तीन लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए। वारदात के दौरान सबूत मिटाने के इरादे से बदमाशों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। इसके बाद बदमाशों ने सचिन सोनी की बागेश्वर ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़ा और वहां से अलमारी में रखे 32 हजार रुपए नकद, करीब 200 ग्राम चांदी सहित अन्य सामान चुरा लिया।

बताया जा रहा है कि जिस समय बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त 75 वर्षीय बुजुर्ग गोपाल चंद्र सोनी दुकान के अंदर ही सो रहे थे। आहट लगने पर उनकी नींद खुली और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।

इसी दौरान बदमाशों ने लोहे का सब्बल अंदर की ओर घुसा दिया, जो बुजुर्ग के पैर में जा घुसा, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। वारदात के दौरान बदमाशों ने गुलेल से पत्थर बरसाए और फायरिंग भी की। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

डकैती के बाद जब शोर सुनकर आसपास के लोग जागे तो उन्होंने बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान बदमाश बांसवाड़ा क्षेत्र की ओर भाग निकले। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग करते हुए गुलेल से पत्थर फेंके। इस हमले में कमल मेवाड़े की आंख में चोट आई, जबकि अमित नामक युवक की पीठ में चोट लगी।

सूचना पाकर राजगढ़ एसपी अमित कुमार तोलानी मौके पर पहुंचे।

उनके साथ फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉड और पुलिस की अन्य टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। एसपी ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

डकैती की खबर सुनकर बागेश्वर ज्वेलर्स के मालिक सचिन सोनी के पिता सुंदरलाल सोनी गहरे सदमे में आ गए।

उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें राजगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद सराफा बाजार के व्यापारियों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें