मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश: रायसेन में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश: रायसेन में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया

भोपाल। मध्य प्रदेश के रायसेन में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। घटना के लगभग एक हफ्ते के बाद पुलिस ने आरोपी को भोपाल से पकड़ा। आरोपी के पैर में गोली लगने के कारण उसे फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान सलमान के रूप में हुई है। वह कीरतनगर के पास एक छोटी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ। अधिकारियों ने बताया कि सलमान की गिरफ्तारी मुठभेड़ से पहले हो चुकी थी, लेकिन जब उसे भोपाल से रायसेन ले जाया जा रहा था, उस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की।

अधिकारियों के अनुसार, कीरतनगर गांव इलाके में पुलिस की गाड़ी का टायर पंचर हुआ था। इसी बीच, मौका मिलने पर आरोपी ने दरोगा की पिस्टल छीनी और भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू की। टीम ने जवाबी कार्रवाई के दौरान उसे घायल कर दिया। इस छोटी मुठभेड़ के बाद आरोपी को दोबारा पकड़ा गया, जिसका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रायसेन के एसपी आशुतोष गुप्ता ने आईएएनएस को बताया कि जिले के गोहरगंज के पांजरा गांव में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था। आरोपी पीड़ित बच्ची के घर से नजदीक रहता था। संभवत: इसी कारण बच्ची आरोपी के बहकावे में आई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी सलमान ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। एसपी के अनुसार, अभी बच्ची अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में आरोपी सलमान फरार चल रहा था, जिसे पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गईं। इसी बीच, पुलिस ने आरोपी सलमान पर 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया। आरोपी कई दिनों से पुलिस को चमका दे रहा था, इसलिए जांच के दायरे को मध्य प्रदेश के कई जिलों तक बढ़ाया गया। गुरुवार देर रात पुलिस टीम को आरोपी सलमान के बारे में सूचना मिली थी, जिस पर तुरंत एक्शन लिया गया। इसी का परिणाम है कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आरोपी पर पोक्सो का केस पहले से दर्ज है। अभी पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में भी धाराएं जोड़ी गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें