मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश: उमरिया में 243 पेटी बियर से भरा मिनी ट्रक जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश: उमरिया में 243 पेटी बियर से भरा मिनी ट्रक जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घुनघुटी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए करीब 243 पेटी किंगफिशर बियर से भरा एक मिनी ट्रक जब्त किया है। इस दौरान मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, घुनघुटी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जमड़ी क्षेत्र से एक मिनी ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब लोड कर पाली की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए एक टीम का गठन किया और संभावित मार्ग पर घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने राजा ढाबा के पास संदिग्ध मिनी ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से 243 पेटी किंगफिशर बियर बरामद हुई।

इस कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त किए गए मिनी ट्रक और शराब को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे किस स्थान पर खपाने की योजना थी। साथ ही इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इस बड़ी कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और पुलिस की सतर्कता को लेकर सख्त संदेश गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम सत्या ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि एक मीनी ट्रक में शराब की बड़ी खेप अवैध रूप से ले जाई जा रही है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उक्त मीनी ट्रक को रोका।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने 4 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। ट्रक से कुल 5,84,463 रुपये कीमत की शराब, 15 लाख रुपये कीमत का मीनी ट्रक तथा 29,500 रुपये नकद राशि बरामद की गई। बरामद सभी सामग्री को जप्त कर लिया गया है।इस मामले में आगे की जांच जारी है तथा जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें