मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश: राजगढ़ में बाजार में पति ने पत्नी पर किया धारधार हथियार से हमला, सीसीटीवी में कैद घटना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश: राजगढ़ में बाजार में पति ने पत्नी पर किया धारधार हथियार से हमला, सीसीटीवी में कैद घटना

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।

शराब के नशे में धुत एक पति ने दिनदहाड़े सरे बाजार अपनी पत्नी पर हंसिया से हमला कर दिया और उसके दोनों हाथ काट दिए। यह भयावह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना ब्यावरा के कोली मोहल्ला इलाके में ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के पास हुई। घायल महिला सविता (उम्र करीब 35 वर्ष) ने बताया कि वह सुबह काम से लौट रही थी, तभी उसके पति ने अचानक हंसिया से हमला कर दिया। सविता के दोनों हाथ बुरी तरह कट गए, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी।

आसपास के लोग चीखें सुनकर दौड़े, लेकिन आरोपी पति ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की। हंगामे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल सविता को ब्यावरा सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि सविता की हालत नाजुक है और उसे उच्च स्तरीय इलाज के लिए इंदौर रेफर किया जा सकता है।

ब्यावरा सिविल अस्पताल के एएसआई राकेश शर्मा ने बताया कि सुबह 8:50 बजे डायल 100 पर कॉल आई थी।

टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सविता को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर तहसीलदार और थाना प्रभारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। सविता के बयान दर्ज किए गए, जिसमें उसने पति पर शराब के नशे में बार-बार मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।

सविता ने पुलिस को बताया कि उसका पति अत्यधिक शराब का सेवन करता है और नशे में अक्सर झगड़ा करता था। 10 दिन पहले भी सविता व उसके दो बच्चों को घर से निकाल दिया था। तब से वे एक मंदिर के बाहर सो रहे थे।

सविता ने कहा, "वह मुझे दोनों हाथ काटने की धमकी देता रहता था। मैंने कई बार पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज उसने धमकी को अंजाम दे दिया।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें