मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

मध्‍यप्रदेश में अबतक 96 प्रतिशत हो चुकी बरसात, आज 14 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल। मध्‍यप्रदेश में अब तक औसत 35.8 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 96 प्रतिशत है। सितंबर के शुरुआती 3 दिन भी तेज बारिश हुई है। आज शनिवार को भी 14 जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है। इनमें श्योपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, उज्जैन, झाबुआ, धार, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी और उमरिया जिले शामिल हैं। वहीं, राजधानी भोपाल में सुबह 6 बजे से रिमझिम बारिश हो रही है।मौसम विभाग के अनुसार, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के समुद्र तट पर लो प्रेशर एरिया सिस्टम सक्रिय है। वहीं, मानसून ट्रफ जैसलमेर से एमपी से सीधी होते हुए आगे गुजर रही है। एक अन्य सिस्टम भी सक्रिय है। इस वजह से दो दिन पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है। लोकल सिस्टम की एक्टिविटी भी बनी रहेगी। 9 और 10 सितंबर को कई जिलों में तीखी धूप भी निकलेगी। हालांकि प्रदेश में कहीं-कहीं लोकल सिस्टम की एक्टिविटी भी देखने को मिलेगी।इससे पहले प्रदेश में शुक्रवार को मौसम के 2 रंग देखने को मिले। भोपाल में सुबह से धूप-छांव वाला मौसम रहा। दोपहर में तीखी धूप रही। दिन का टेम्प्रेचर 31.4 डिग्री दर्ज किया गया। मंडला में 34 मिमी यानी, करीब डेढ़ इंच पानी गिर गया। सिवनी और सागर में 1 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। सतना में पौन इंच और धार में आधा इंच पानी गिरा। खरगोन, बैतूल, इंदौर, उज्जैन और बालाघाट के मलाजखंड में भी हल्की बारिश हुई। रात में भी कई जिलों में मौसम बदला रहा। भोपाल के पास कोलार समेत भदभदा और कलियासोत डैम के एक-एक गेट बंद कर दिए गए। हालांकि, पानी की आवक जारी रही। नर्मदापुरम के तवा डैम समेत बाणसागर, कुंडालिया, बरगी, इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर, जोहिला, पारसडोह, चंदौरा, कुंडालिया में भी पानी बढ़ा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें