मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश सरकार करेगी अनामिका की पढ़ाई में मदद: सीएम मोहन यादव का छात्रा को भरोसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश सरकार करेगी अनामिका की पढ़ाई में मदद: सीएम मोहन यादव का छात्रा को भरोसा

भोपाल/सीधी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीधी जिले की छात्रा अनामिका की पढ़ाई में मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही छात्रा को नीट की कोचिंग और छात्रावास में सहायता देने की बात भी कही।

दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को सीधी प्रवास पर थे और उस दौरान अनामिका की पढ़ाई में मदद की बात सामने आई थी।

इस पर शनिवार को सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''कल सीधी प्रवास के दौरान बिटिया अनामिका बैगा ने पढ़ाई में मदद हेतु अनुरोध किया था।

जानकारी प्राप्त करने पर यह संज्ञान में आया कि अनामिका अभी नीट की तैयारी कर रही है और कोचिंग की पढ़ाई तथा छात्रावास के लिए मदद चाहती है। अभी तक उसने नीट की परीक्षा दी नहीं है।''

उन्होंने कहा कि नीट की कोचिंग और अन्य जरूरत संज्ञान में आने के बाद बिटिया के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

आगे भी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश होने पर राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता की जाएगी।

सीएम मोहन यादव ने उम्मीद जताई कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि एक दिन बिटिया अनामिका एक विख्यात चिकित्सक के रूप में मध्य प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव बीते दिन सीधी जिले की सिंहावल विधानसभा क्षेत्र के तहसील मुख्यालय बहरी में विभिन्न शासकीय विभागों के हितग्राहियों के प्रशिक्षण सह उनमुखीकरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता का सरकार पर अटूट विश्वास ही हमें प्रदेश के समग्र विकास और कल्याण के लिए नई ऊर्जा और ताकत देता है। नए विकास कार्यों और नवरोजगार सृजन से हम प्रदेश की अर्थव्यवस्था को स्थायी मजबूती देने के लिए हर जरूरी प्रयास कर रहे हैं।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर उन्होंने बहरी में नया कॉलेज खोलने की घोषणा की। यह कॉलेज अगले सत्र से ही प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने सिंहावल और देवसर के महाविद्यालयों में विज्ञान और वाणिज्य संकाय की कक्षाएं प्रारंभ करने की घोषणा की। देवसर में वर्तमान में संचालित पार्ट टाइम एडिशनल कलेक्टर कोर्ट को अब फुल टाइम संचालित किए जाने की घोषणा की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें