मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश सरकार के दो साल पूरे, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर साझा की खुशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश सरकार के दो साल पूरे, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर साझा की खुशी

देवास। मध्य प्रदेश सरकार ने दो साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर अपनी खुशी जाहिर की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस खास पल को एक उत्सव की तरह मनाने का प्रयास किया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष राय सिंह सेंधव ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में सरकार के दो साल पूरे होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने इन दो सालों में सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताया।

उन्होंने कहा कि सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में चौतरफा विकास के कार्य हो रहे हैं। विकास से संबंधित किसी भी काम में कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। कुल मिलाकर यह कहने में कोई गुरेज नहीं होना चाहिए कि आज हर जगह विकास की गंगा बह रही है।

उन्होंने कहा कि आज की तारीख में हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में यह सुनिश्चित किया कि विकास की गति तीव्र हो, चाहे वह कृषि हो, उद्योग हो, या आम जनमानस से जुड़ा कोई क्षेत्र।

हर क्षेत्र में हमारी सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि विकास की बयार बहे। आज की तारीख में समाज की अंतिम पंक्ति तक मौजूद व्यक्ति तक विकास पहुंच पा रहा है। इसका श्रेय निसंदेह हमारी सरकार को जाता है।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि आज हमारी सरकार ने अपने कार्यकाल के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर हम सभी बहुत खुश हैं। अलग-अलग तरह से हम लोग अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

कोई एक-दूसरे को मिठाई खिला रहा है, तो कोई एक-दूसरे को माला पहना रहा है। हम सभी लोगों के बीच में आज एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार पैदा हो रहा है। हम अपनी तरफ से इस खास मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव को बधाई संदेश संप्रेषित करते हैं। हमें पूरा भरोसा है कि आगामी दिनों में भी इसी तरह से विकास से संबंधित कामों को नई गति मिलती रहेगी।

भाजपा नेता ने कहा कि हमारी ईश्वर से प्रार्थना है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव इसी तरह से स्वस्थ होकर प्रदेश विकास से संबंधित काम करते रहें। निसंदेह उन्होंने प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए जो योगदान दिया है, वो अमूल्य है। उनकी जितनी प्रशंसा की जाए, कम है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें