मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश : सागर में बम निरोधक दस्ते के 4 जवानों की मौत, सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश : सागर में बम निरोधक दस्ते के 4 जवानों की मौत, सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया जब बम निरोधक दस्ते का वाहन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

इस हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, '' सागर जिले में सुबह नक्सल विरोधी अभियान से ड्यूटी कर लौट रहे 4 पुलिसकर्मियों का एक भीषण सड़क दुर्घटना में निधन होने का समाचार हृदयविदारक है। हादसे में दिवंगत पुलिसकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायल पुलिसकर्मी शीघ्र स्वस्थ हो।''

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने एक्स पोस्ट में लिखा, ''सागर जिले में नक्सल विरोधी अभियान से ड्यूटी कर लौट रहे चार पुलिसकर्मियों के एक भीषण सड़क दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। दुर्घटना में दिवंगत पुलिसकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायल पुलिसकर्मी शीघ्र स्वस्थ हों।''

मिली जानकारी के अनुसार, मुरैना जिले के पुलिस जवान नक्सल विरोधी अभियान का हिस्सा बनने बालाघाट गए हुए थे और वे बम निरोधक और डॉग स्क्वाड वाहन से लौट रहे थे। इसी दौरान सागर जिले में नेशनल हाईवे क्रमांक 44 पर मालथोन-बांदरी के पास बुधवार की सुबह सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गए।

इस हादसे में वाहन में सवार चार जवानों की मौत हो गई, जिनकी पहचान प्रद्युम्न दीक्षित, अमन गौरव, परमलाल तोमर और विनोद शर्मा के तौर पर हुई है, जबकि एक जवान राजीव चौहान, गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए एयरलिफ्ट किए जाने की तैयारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें