मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश: कटनी में अवैध खनन का विरोध करने पर दलित युवक की पिटाई, मामला दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश: कटनी में अवैध खनन का विरोध करने पर दलित युवक की पिटाई, मामला दर्ज

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी में बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ग्राम मटवारा में अवैध खनन का विरोध करने पर एक दलित युवक के साथ अमानवीय और घृणित घटना सामने आई है। गांव के दबंगों ने न सिर्फ युवक की बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उसके ऊपर मूत्र त्याग जैसी शर्मनाक हरकत भी की है।

पीड़ित राजकुमार चौधरी ने बताया कि उसने अपने खेत के पास हो रहे अवैध खनन का विरोध किया था। इससे गुस्साए गांव के सरपंच रामानुज पांडेय, उनके बेटे पवन पांडेय, भतीजे सतीश पांडेय और अन्य लोगों ने मिलकर उसे पकड़ लिया और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा। बीच-बचाव करने आई पीड़ित की मां को भी बाल पकड़कर घसीटा और मारपीट की गई।

पीड़ित का आरोप है कि पिटाई के दौरान सरपंच के पुत्र पवन पांडेय ने उसके ऊपर मूत्र त्याग किया, जिसने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपियों ने जातिगत गालियां दीं और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।

घायल युवक ने मां के साथ तीन दिन जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी।

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने गांव में वापस न आने की भी बात कही है। इसलिए वह अब गांव लौटने से भी डर रहा है। दंबगों ने कहा है कि वापस गांव में आओगे तो अच्छा नहीं होगा, सोच समझकर ही गांव में वापस आना। उन लोगों ने मेरी इतनी पिटाई की कि मैं तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पीड़ित राजकुमार चौधरी की शिकायत दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना सामाजिक समानता और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जानकारी संबंधित थाने को दी गई है, जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें