मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

मध्‍य प्रदेश: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्‍य प्रदेश: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन

भोपाल। घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर द्वारा रोशनपुरा चौराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रतीकात्मक रूप से “डॉक्टर” की उपाधि देते हुए विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार लगातार महंगाई का “डोज” देकर आम जनता को परेशान कर रही है।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “महंगाई का इंजेक्शन” लिखे पोस्टर और तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि घर की शुरुआत चूल्हे से होती है और गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों ने घरेलू बजट को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। रसोई गैस आम परिवार की मूल आवश्यकता है, लेकिन इसकी कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी से गृहिणियों और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने कहा कि वर्ष 2014 में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 400 रुपए के आसपास थी, जो अब बढ़कर करीब 920 रुपए तक पहुंच गई है। हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में लगभग 60 रुपए तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में करीब 115 रुपए की वृद्धि की गई है, जिससे छोटे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण लगातार महंगाई बढ़ रही है और इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में जनहित में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। -

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें