मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

मध्‍य प्रदेश में शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक, आज 13 जिलों में अलर्ट, पारा 5 डिग्री से नीचे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्‍य प्रदेश में शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक, आज 13 जिलों में अलर्ट, पारा 5 डिग्री से नीचे

- कोहरे के कारण ट्रेन-फ्लाइट सेवाएं प्रभावितभोपाल। मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के मालवा-निमाड़ क्षेत्र में सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ तेवर दिखाए हैं, जहां कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। वहीं ग्वालियर-चंबल, रीवा और सागर संभाग में घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सुबह के समय हालात ऐसे रहे कि एक किलोमीटर के बाद दृश्यता बेहद कम हो गई।मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को प्रदेश के 13 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कोहरे का सबसे ज्यादा असर परिवहन सेवाओं पर देखने को मिला। दिल्ली से इंदौर और भोपाल आने वाली कई ट्रेनें 30 मिनट से लेकर 5 घंटे तक देरी से चलीं। हवाई सेवाएं भी कोहरे की चपेट में रहीं। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, गोवा और बेंगलुरु जाने वाली उड़ानों में देरी दर्ज की गई। गुरुवार को कई फ्लाइट्स 20 मिनट से एक घंटे तक लेट रहीं।इन जिलों में कोहरे का अलर्टमौसम विभाग ने ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में घने कोहरे की चेतावनी दी है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, सीहोर, रायसेन, विदिशा और आसपास के इलाकों में भी कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में दृश्यता 1 से 4 किलोमीटर के बीच रह सकती है।कल्याणपुर रहा सबसे ठंडाप्रदेश में सबसे कम तापमान शहडोल जिले के कल्याणपुर में दर्ज किया गया, जहां पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। भोपाल में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री, इंदौर में 4.5, उज्जैन में 7.3 और जबलपुर में 9.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मालवा-निमाड़ के इंदौर, उज्जैन, मंदसौर और शाजापुर में सर्दी का असर सबसे ज्यादा रहा।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सक्रिय जेट स्ट्रीम भी तापमान में गिरावट का बड़ा कारण है। ऊंचाई पर तेज रफ्तार से बह रही हवाओं के चलते फिलहाल प्रदेश में ठंड और कोहरे से राहत मिलने के आसार कम हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें