मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश: मंदसौर में ट्रक के पीछे जा घुसी कार, चार की मौत, दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश: मंदसौर में ट्रक के पीछे जा घुसी कार, चार की मौत, दो घायल

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक कार ट्रक के पीछे जा घुसी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के औरंगाबाद निवासी कार से दिल्ली की ओर जा रहे थे। कार में छह लोग सवार थे। इसी दौरान मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर ही फंस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद करीब एक घंटे तक सभी लोग कार में फंसे रहे। आसपास से गुजर रहे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों ने रुककर राहत कार्य शुरू किया तथा काफी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को बाहर निकाला।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से सभी को सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों का उपचार जारी है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस हादसे के मृतकों की पहचान रविंद्र काले, सचिन गंगाधर, राजेंद्र कोवडे और संदीप के तौर पर हुई है। सभी औरंगाबाद के निवासी बताए गए हैं।

इस हादसे में घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है, वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।

बताया गया है कि कार में सवार ये लोग औरंगाबाद से दिल्ली मोबाइल इक्विपमेंट का सामान लेने जा रहे थे। इस दौरान सीतामऊ के नजदीक तितरोद में हादसे के शिकार हो गए। हादसे के शिकार लोगों के परिजनों को प्रशासन ने सूचना दे दी है। सभी मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें