मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

मध्यप्रदेश: 'मिनी ब्राजील' पहुंचे कंबोडियाई कोच पोमेरॉय, स्थानीय खिलाड़ियों को सिखाए गुर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्यप्रदेश: 'मिनी ब्राजील' पहुंचे कंबोडियाई कोच पोमेरॉय, स्थानीय खिलाड़ियों को सिखाए गुर

शहडोल। 'मिनी ब्राजील' यानी मध्य प्रदेश के विचारपुर गांव पहुंचे कंबोडिया के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच चार्ली पोमेरॉय ने गुरुवार को मिनी ब्राजील विचारपुर के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल तकनीकों से रू-ब-रू कराया। इस दौरान पोमेरॉय ने युवा खिलाड़ियों को बताया कि बड़े टूर्नामेंट्स में सफल खिलाड़ी किन खास स्किल्स और स्ट्रैटेजी का इस्तेमाल करते हैं।

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच एवं टेक्निकल हेड चार्ली पोमेरॉय ने बताया कि उन्होंने शहडोल जिले के 'मिनी ब्राजील' विचारपुर के बारे में पहले भी काफी सुना था। यहां आकर देखा कि शहडोल फुटबॉल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को सलाह दी कि संसाधनों और समर्थन की कमी जैसी चुनौतियों के बावजूद मेहनत जारी रखें, क्योंकि सफलता जरूर मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम और अमेरिका दौरे पर हुए एक पॉडकास्ट में मिनी ब्राजील के नाम से मशहूर विचारपुर गांव और यहां के खिलाड़ियों के पीढ़ी-दर-पीढ़ी फुटबॉल खेल के प्रति जूनून और समर्पण का जिक्र हुआ था।

इसी प्रसारण और सोशल मीडिया कंटेंट से प्रभावित होकर कंबोडिया के सहायक एफसी एनजीओ के टेक्निकल हेड कोच और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच चार्ली पोमेरॉय विचारपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय खिलाड़ियों को नई स्किल्स, बेहतर तकनीक, फिटनेस और खेल पर मजबूत पकड़ जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया।

चार्ली पोमेरॉय ने बताया कि उन्हें इस प्रोजेक्ट के जरिए पता चला है कि भारत में फुटबॉल का समुदाय काफी बड़ा है।

यहां फुटबॉल को पसंद करने वाले लोग भारी संख्या में हैं। भारत केवल क्रिकेट का देश नहीं है।

कोच पोमेरॉय ने कहा कि किसी भी देश में क्रिकेट और फुटबॉल साथ-साथ खेला जा सकता है। भारत जिस तरह अच्छे क्रिकेट खिलाड़ी तैयार करता है, वैसे ही अच्छे फुटबॉलर भी पैदा कर सकता है।

इससे पहले, नवंबर 2025 में जर्मनी के मशहूर फुटबॉल कोच डाइटमार बेयर्सडॉर्फ विचारपुर गांव पहुंचे थे। जहां उन्होंने स्थानीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। वह उन खिलाड़ियों से रू-ब-रू हुए, जो जर्मनी जाकर फुटबॉल के आधुनिक प्रशिक्षण से लौटे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें