मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश : इंदौर-भोपाल हाईवे पर पेड़ से टकराई बस, एक की मौत और 4 गंभीर घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश : इंदौर-भोपाल हाईवे पर पेड़ से टकराई बस, एक की मौत और 4 गंभीर घायल

​सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में इंदौर-भोपाल स्टेट हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस के केबिन में बैठे एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा कोठरी के पास हुआ, जहां अहमदाबाद से भोपाल जा रही वर्मा ट्रेवल्स बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। बस के सामने एक गाय आ गई थी। उसे बचाने के लिए ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन इसी दौरान बस का टायर फट गया। तेज रफ्तार होने की वजह से ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सीधे जाकर पेड़ से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग मौके पर मदद के लिए दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस टीम और राहत दल वहां पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया गया।

घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भेजा गया।

इस दर्दनाक हादसे में बड़ी पोलाई निवासी सुनील, जो बस के केबिन में बैठे थे, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में सवार चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है और प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है। बस की तकनीकी स्थिति, टायर फटने की वजह और ड्राइवर की प्रतिक्रिया सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें