मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश: खरगोन में दुल्हन की हल्दी लगाने से मौत, सैंपल जांच के लिए भेजे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश: खरगोन में दुल्हन की हल्दी लगाने से मौत, सैंपल जांच के लिए भेजे

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में दुल्हन को वैवाहिक रस्म के दौरान लगाई गई हल्दी से रिएक्शन हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने हल्दी के सैंपल लिए हैं और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, खरगोन के कसरावद में रहने वाली राखी की अप्रैल महीने में शादी थी, और उसी दौरान वैवाहिक रस्मों के दौरान हल्दी का कार्यक्रम हुआ। हल्दी लगाई जाने के बाद राखी के शरीर पर लाल दाग पड़ गए और उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई।

राखी को उपचार के लिए खरगोन के अस्पताल लाया गया, जहां से उसे इंदौर के लिए रेफर कर दिया गया। बाद में उसकी मौत हो गई। मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीएस चौहान का कहना है कि राखी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था और बेहतर उपचार के लिए इंदौर के एम. वाई. अस्पताल भेजा गया था, मगर परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल ले गए।

निजी चिकित्सालय के चिकित्सकों ने भी उन्हें एम वाय अस्पताल ले जाने की सलाह दी, लेकिन उसकी मौत हो गई और फिर वापस खरगोन लेकर आए।

उन्होंने आगे बताया कि दुल्हन के साथ और भी 15-20 लोगों ने हल्दी लगवाई थी, मगर किसी को कुछ नहीं हुआ। हल्दी के सैंपल लिए गए हैं और जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रयोगशाला की रिपोर्ट का इंतजार है।

फूड सेफ्टी अफसर एच एल अवास्या के मुताबिक, कसरावद सहित कई अन्य स्थानों के भी हल्दी के सैंपल लिए गए हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है। भोपाल प्रयोगशाला से आने वाली रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें