मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश : खजुराहो में फूड प्वाइजनिंग से 9 की तबीयत बिगड़ी, 3 की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश : खजुराहो में फूड प्वाइजनिंग से 9 की तबीयत बिगड़ी, 3 की मौत

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित विश्व पर्यटन स्थल खजुराहो में एक रिसॉर्ट में खाना खाने से नौ कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई। इन सभी को जिला चिकित्सालय से उपचार के लिए झांसी-ग्वालियर रेफर किया गया है। इनमें से तीन की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार खजुराहो स्थित एक रिसॉर्ट में काम करने वाले कर्मचारियों ने आम दिनों की तरह सोमवार को भोजन किया और इसमें उन्होंने आलू गोभी की सब्जी खाई।

कुछ ही देर में खाना खाने के बाद नौ कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ने लगी, चक्कर आए और उल्टियां भी हुईं। रात होते-होते उनकी हालत गंभीर हुई तो सभी को जिला चिकित्सालय छतरपुर ले जाया गया।

जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों के अनुसार मरीजों को अस्पताल लाया गया था, मगर उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। परिणामस्वरूप सभी 9 मरीजों को उनकी हालत को देखते हुए झांसी व ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खाना खाने से बीमार हुए गौतम होटल खजुराहो के 3 कर्मचारियों की दुःखद मृत्यु होने पर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने तत्काल रूप से सम्बंधित के परिजन को रेडक्रॉस सोसायटी से 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की।

जिला प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रागीलाल कुशवाहा, गिरजा रजक एवं रामस्वरूप कुशवाहा के परिजन को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की।

साथ ही विगत रोज जानकारी मिलने पर होटल के भोजन की जांच के लिए सैंपलिंग भी कराई गई है।

रिसोर्ट में खाना खाने के बाद कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ने के मामले में स्वास्थ्य अमला और जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हैं। साथ ही रिसोर्ट में खाने के नमूने लिए जा रहे हैं और जांच कराए जाने की बात कही जा रही है। बीमार नौ लोगों में से चार की हालत अत्यंत गंभीर थी और वे जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें