मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश: भोपाल में 101 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश: भोपाल में 101 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

भोपाल। प्रधानमंत्री रोजगार मेला के तहत देश में 51 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए, वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित समारोह में 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल द्वारा रेलवे ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री रोजगार मेला का भव्य आयोजन किया गया।

केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में चयनित नवनियुक्त अभ्यर्थियों को इस अवसर पर नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 19वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नव नियुक्त युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए इस अवसर को देश भर के हजारों युवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन बताया। सरकारी सेवा में नए प्रवेशकों का स्वागत करते हुए उन्होंने रेलवे, बैंकिंग, रक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर बल दिया।

भोपाल में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने 101 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए।

इनमें से 77 अभ्यर्थी रेलवे विभाग से तथा 34 अभ्यर्थी अन्य केंद्रीय विभागों (जैसे बैंकिंग, एअरपोर्ट, ईपीएफओ तथा डाक विभाग आदि) से संबंधित थे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी की रोजगार सृजन हेतु प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह मेला युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। उन्होंने नियुक्त अभ्यर्थियों से ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में नवनियुक्त अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि प्रारंभिक 27 नियुक्ति-पत्र मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किए गए, जबकि शेष अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र विभागीय अधिकारियों एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा वितरित किए गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें