मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत

मधेपुरा। बिहार के मधेपुरा रेलवे स्टेशन परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्लेटफॉर्म संख्या दो पर एक गर्भवती महिला को संदिग्ध अवस्था में अचेत पड़े देखा गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला के दोनों छोटे बच्चे उसके पास बैठकर रो रहे थे, जिसके बाद आसपास मौजूद यात्रियों ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान काजल कुमारी (पति – मोहम्मद मुर्शीद) के रूप में हुई है। वह जीतापुर वार्ड नंबर 8 की निवासी बताई जा रही हैं। बच्चों ने पूछताछ में अपना घर जीतापुर बताया और पिता का नाम मोहम्मद मुर्शीद बताया। परिजनों के मुताबिक, महिला के दो छोटे बच्चे हैं और वह गर्भवती भी थी।परिजनों ने बताया कि महिला का अपने पति से कुछ समय पहले विवाद हुआ था। पति रोज़गार के सिलसिले में बाहर गए हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन स्टेशन पहुंचे। उन्होंने कहा कि मौत कैसे हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है।रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए भीड़ जुट गई और माहौल भावुक हो गया। दो मासूम बच्चों का रोता हुआ दृश्य देखकर लोग व्यथित नजर आए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें