मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

LPG Gas New Rule: सिलेंडर बुकिंग के लिए अब OTP नहीं, बायोमेट्रिक जरूरी - सरकार का बड़ा ऐलान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
LPG Gas New Rule: सिलेंडर बुकिंग के लिए अब OTP नहीं, बायोमेट्रिक जरूरी - सरकार का बड़ा ऐलान

देश के करोड़ों LPG उपभोक्ताओं के लिए 1 अक्टूबर 2026 से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू LPG पर सब्सिडी के नियमों में संशोधन किया है। अब सब्सिडी के साथ सिलेंडर बुक करने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार के मुताबिक जिन ग्राहकों ने अभी तक यह वेरिफिकेशन नहीं कराया है, उनकी गैस सप्लाई बंद नहीं होगी, लेकिन उन्हें सब्सिडी का फायदा नहीं मिलेगा। नए नियम के अनुसार 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल की बुकिंग के लिए BAA पूरा होना जरूरी होगा। अगर आपका वेरिफिकेशन पूरा है तो आप पहले की तरह ही सब्सिडी वाले रेट पर सिलेंडर बुक कर सकेंगे।

लेकिन जिनका BAA पेंडिंग है, उन्हें सब्सिडी के साथ बुकिंग के लिए पहले प्रमाणीकरण कराना होगा। बिना इसके उन्हें बाजार मूल्य पर सिलेंडर लेना पड़ेगा। सरकार ने साफ किया है कि कनेक्शन बंद नहीं होगा, सिर्फ सब्सिडी रुकेगी। इस समय करीब 210 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी दी जा रही है, जो BAA न कराने पर रोक दी जाएगी। मंत्रालय का कहना है कि इस कदम का मकसद फर्जी, डुप्लीकेट और अपात्र कनेक्शनों की पहचान करना है। कई जगह घरेलू सब्सिडी वाले सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और फैक्ट्रियों में किया जा रहा है। बायोमेट्रिक से यह दुरुपयोग रुकेगा और सब्सिडी सिर्फ असली हकदार तक पहुंचेगी। 19 सितंबर 2026 तक देश के 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू उपभोक्ता यानी 89.9% लोग अपना BAA पूरा करा चुके हैं। बाकी करीब 10% उपभोक्ताओं को अभी भी ये काम कराना बाकी है।

सरकार ने वेरिफिकेशन के लिए तीन विकल्प दिए हैं। डिलीवरी के समय जब गैस वाला सिलेंडर लेकर आए, तो उसके पास मौजूद मशीन पर अंगूठा लगाकर वेरिफिकेशन कर सकते हैं। एजेंसी पर जाकर अपने नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम पर जाकर बायोमेट्रिक करा सकते हैं। घर बैठे ऐप से इंडेन ग्राहक IndianOil ONE, भारत गैस ग्राहक HelloBPCL और HP गैस ग्राहक HP PAY ऐप से सेल्फ e-KYC कर सकते हैं। जिन लोगों का पहले से वेरिफिकेशन हो चुका है, उन्हें दोबारा कराने की जरूरत नहीं है। साथ ही सिलेंडर बुकिंग के लिए नए नंबर और डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) को भी अनिवार्य किया गया है। बुकिंग सिर्फ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही होगी और डिलीवरी के समय 4 या 6 अंकों का कोड बताना होगा।

त्योहारी सीजन में ठग सक्रिय हैं। सरकार ने चेतावनी दी है कि कोई भी गैस एजेंसी फोन पर OTP या लिंक भेजकर e-KYC नहीं कराती। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और OTP शेयर न करें। तो अगर आप चाहते हैं कि आपकी सब्सिडी जारी रहे, तो 1 अक्टूबर से पहले अपना BAA स्टेटस जरूर चेक कर लें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें